ये चांद यहा भी निकला कर

ये देश है अंधे लोगों का
ये चांद यहा भी निकला कर

यहा मंगल तक सवारी है
सदियो पुरानी भूकमरी है
यहा बस्तीभर अंधेरा है
और चंद मकानो मे रोशनी है

ये देश है अंधे लोगों का
ये चांद यहा भी निकला कर

NEFT का जमाना है
कही छुट्टे का झगडा है
कुछ जीते है 4G मे
कही जीना एक बहाना है

ये देश है अंधे लोगों का
ये चांद यहा भी निकला कर

रात यहा गहरी है
उससे गहरी खामोशी है
लोग अंधे है यहा, मगर
ख्वाबभरी जिंदगी है

ये देश है अंधे लोगों का
ये चांद यहा भी निकला कर

तुझे देख नही पाते है
पर महसूस करते है
माना की मायुस है
मगर अभीभी नही हारे है

ये देश है अंधे लोगों का
ये चांद यहा भी निकला कर

टुट जा लेकीन
ऐसे मत फसाया कर
जुगनू की तरहा ना सही
युही जी ले आईना दिखला कर
कोई साथी नही है रात मे
अब तु तो मत अकेला कर

ये देश है अंधे लोगों का
ये चांद यहा भी निकला कर

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

It's not good bye.. It's see you later..

Israel-Palestine @ current

Atheist having spiritual experience